हल्द्वानी: दशहरे के दिन घर से निकलने से पहले जान लें पुलिस का ये रूट प्लॉन, वरना होगी परेशानी
हल्द्वानी, अमृत विचार। दशहरा पर्व पर शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। जो दोपहर दो बजे से रात तक लागू होगा। बडे़ वाहनों का डायवर्जन 1- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को टीपी नगर तिराहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दशहरा पर्व पर शहर की सड़कों को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। जो दोपहर दो बजे से रात तक लागू होगा।
बडे़ वाहनों का डायवर्जन
1- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बडे़ वाहनों को टीपी नगर तिराहा होते हुए तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा, जहां से वह अपने गन्तव्य को जाएंगे।
2- बरेली रोड से आने वाले सभी बडे वाहनों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। जहां से वह अपने गन्तव्य को जाएंगे।
3- कालाढूंगी की ओर से आने वाले सभी बडे़ वाहनों को लालडॉठ तिराहा से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा होते हुए से नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा। जहां से वह अपने गन्तव्य को जाएंगे।
4- भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बडे़ वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए रामपुर रोड को भेजा जाएगा।
5- गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बसों एवं निजी बसों का डायवर्जन
6- रामपुर रोड से आने वाली समस्त रोडवेज /निजी/सिडकुल की बसों को टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट कर तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
7- बरेली रोड से आने वाली रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा , काठगोदाम से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
8- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाली समस्त रोडवेज की बसों एवं अन्य प्राईवेट सिडकुल की बसों को लालडांठ तिराहा से होते हुए पनचक्की तिराहा से हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा।
9- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौलाबाईपास से भेजा जाएगा।
10- रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टेशन तिराहा से तिकोनिया होते हुए हाईडिल तिराहा नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडॉठ से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जाएगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
1- बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा तथा शेष छोटे वाहनों को गॉधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहा/कालटैक्स तिराहा नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
2- रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल तिराहा/कालटैक्स तिराहा से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
4- कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड/पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा/हाईडिल तिराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
5- नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
6- रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे/हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा/लालडॉट तिराहे की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहा से मुखानी की ओर भेजा जायेगा एवं शेष बचे वाहनों को नैनीताल कॉ. बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड तिराहा /मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड से आईटीआई तिराहा रामपुर रोड की ओर भेजा जाएगा।
प्रवेश वर्जित स्थान
किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे, ओके होटल चौराहे एवं ताज चौराहे से बाजार के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे।
एवं नैनीताल तिराहा से मंगलपडाव तक कोई भी वाहन प्रवेश नही करेंगें।
बरेली रोड से आने वाले वाहन मंगलपडाव से लाईन नबर- 1 से ताज चौराहा एवं केमू स्टेशन से वर्कशाप लाइन होते हुए तिकोनिया को जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था
1- समस्त दो पहिया, चार पहिया वाहनो की पार्किग व्यवस्था हल्द्वानी स्टेडियम में रहेगी।
2- मगलपडाव वाईन शॉप के सामने दो पहिया वाहनो की व्यवस्था की गई है।
3- सिन्धी स्वीट्स के बगल में मैजिक स्टैंड पर दोपहिया वाहनों की पार्किग व्यवस्था रहेगी।
4- सरगम सिनेमा ग्राउंड में कार पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
5- लक्ष्मी शिशु मंदिर (मंगलपडाव) मे कार पार्किग की व्यवस्था की गई है।
ऑटो/मैजिक स्टैंड
1- भोलानाथ ऑटो स्टैण्ड जेल रोड तिराहा से संचालन किया जाएगा।
2- ओके होटल ऑटो स्टैंड नगर निगम हल्द्वानी से संचालन किया जाएगा।
3- सिन्धी स्वीट्स मैजिक स्टैण्ड एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड से संचालित किये जाएंगे।

