रामनगर: करनपुर सहकारी केंद्र में भी धान की खरीद शु्रू
रामनगर, अमृत विचार। करनपुर सहकारी समिति के परिसर में धानो की सरकारी खरीद शुरू हो गई है । धान खरीद शुरू होने से इस क्षेत्र से जुड़े कई गांवों के हजारों किसान लाभान्वित होंगे ।धान खरीद में विलंब होने से स्थानीय किसान पसोपेश में थे। इधर, धानों की खरीद में नमी के मानक को लेकर …
रामनगर, अमृत विचार। करनपुर सहकारी समिति के परिसर में धानो की सरकारी खरीद शुरू हो गई है । धान खरीद शुरू होने से इस क्षेत्र से जुड़े कई गांवों के हजारों किसान लाभान्वित होंगे ।धान खरीद में विलंब होने से स्थानीय किसान पसोपेश में थे।
इधर, धानों की खरीद में नमी के मानक को लेकर किसानों की शिकायत बनी हुई है । किसानों ने बताया कि नमी की मात्रा 17% से अधिक होने पर किसानो का धान नहीं तोला जा रहा है । कुछ किसानों ने नमी को प्रमाणित करने वाले सरकारी उपकरण पर भी संदेह व्यक्त किया है।
इधर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमनदीप संधू ने सभी स्थानीय किसानों से धानो को सुखा कर लाने की अपील की है ।इस दौरान करनपुर सहकारी समिति अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत,ज़िला पंचायत सदस्य नरेंद्र चौहान, भारतीय किसान यूनियन ज़िलाध्यक्ष रमनदीप सिंह संधू,ज़िला सचिव लखजीत भुल्लर,हरप्रीत सिंह हैपी, तोल प्रभारी भास्कर नैनवाल, पुरुषोत्तम जी आदि उपस्थित रहे।
