बरेली: इलाज के दौरान गर्भवती की मौत, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के बीसलपुर रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिला का डॉक्टर द्वारा गर्भपात करने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इसी दौरान डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद करके भाग गए। पीड़ित परिवार ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने …

फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के बीसलपुर रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने पहुंची गर्भवती महिला का डॉक्टर द्वारा गर्भपात करने से मौत हो गई। परिजनों ने महिला की मौत पर जमकर हंगामा काटा। इसी दौरान डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल बंद करके भाग गए। पीड़ित परिवार ने थाना फरीदपुर में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बहगुलपुर निवासी रमेश कुमार ने अपनी पत्नी रीना देवी (32) फरीदपुर बीसलपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वह चार माह की गर्भवती थी। डॉक्टर ने बच्चा खराब होना बताया और गर्भपात कराने की सलाह दी। डॉक्टर की सलाह पर रमेश पत्नी का गर्भपात कराने को तैयार हो गया। रमेश का आरोप है कि गर्भपात के दौरान उसकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी।

कुछ देर बाद पत्नी की मौत हो गई। गर्भवती की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा काटा। इसके बाद रमेश ने थाना फरीदपुर पहुंचकर तहरीर दी। रमेश ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसने सीएमओ को भी पत्र भेजकर शिकायत की है। उधर मौका पाते ही डॉक्टर और स्टॉफ भाग गया। महिला की मौत से परिजनों का रो रोककर बुराहाल है।

संबंधित समाचार