हल्द्वानी: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिले गौलापार के किसान, धान की फसल को लेकर जताई चिंता
हल्द्वानी, अमृत विचार। 24 घंटे से हो रही बरसात के कारण गौलापार क्षेत्र में धान की फसल की फसल को नुकसान पहुंचा है। सोमवार को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में गौलापार के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला। किसानों ने नुकसान की भरपाई समेत गौलापार क्रय …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 24 घंटे से हो रही बरसात के कारण गौलापार क्षेत्र में धान की फसल की फसल को नुकसान पहुंचा है। सोमवार को कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा के नेतृत्व में गौलापार के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिला।

किसानों ने नुकसान की भरपाई समेत गौलापार क्रय केंद्र को तत्काल चालू करने और धान का लक्ष्य नौ हजार क्विंटल करने की मांग की है। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं को मुख्य सचिव और जिलाधिकारी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने बताया कि अधिक बरसात होने के कारण खेतों में कटा हुआ धान खराब होने की स्थिति में है। जिस कारण गोविंद ग्राम, सुल्तान नगरी, विजयपुर, बागजाला, किशनपुर, गंगापुर, बसंतपुर, त्रिलोकपुर दानी, दानीबंगर, नई बस्ती, मानपुर पदमपुर समेत अन्य गांवों में किसानों को नुकसान पहुंचा है। ज्ञापन देने वालों में संगठन मंत्री मनोज पोडियाल, धर्मेंद्र सिंह रैक्वाल, सुरेंद्र बर्गली, दीपक कपिल, अर्जुन सिंह बिष्ट, नीरज रैक्वाल, महिपाल रैक्वाल आदि रहे।
