हल्द्वानी: नहीं थमा किसान नेताओं का आक्रोश, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
हल्द्वानी, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की मांगों पर संयुक्त धरना बुद्ध पार्क में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा की अन्य राज्य सरकारों द्वारा किसान आंदोलन के बर्बर दमन के बावजूद किसान आंदोलन पूरे देश में जारी है। किसानों के इस संघर्ष ने बता दिया है कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की मांगों पर संयुक्त धरना बुद्ध पार्क में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा की अन्य राज्य सरकारों द्वारा किसान आंदोलन के बर्बर दमन के बावजूद किसान आंदोलन पूरे देश में जारी है।
किसानों के इस संघर्ष ने बता दिया है कि किसान केवल फसल उपजाना ही नहीं जानते बल्कि देश के संसाधनों को बड़े कॉरपोरेट घरानों के हाथों में जाने से बचाने की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति पर खड़े होकर दमनकारी सत्ता से टकराने का भी जज्बा रखते हैं। इसलिए यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है, यह किसान विरोधी कानूनों की वापसी तक जारी रहेगा।
मांग की गई कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त कर गिरफ्तार करो। इस दौरान आनन्द सिंह नेगी, बहादुर सिंह जंगी, राजा बहुगुणा, बलजीत सिंह प्रधान, इस्लाम हुसैन, जी आर टम्टा, जोगेंदर सिंह पंवार, मोहन मटियाली, डॉ कैलाश पाण्डेय, बलविंदर सिंह, मुकेश भंडारी, एन डी जोशी, हरीश भण्डारी,लखवीर सिंह, हरदेव सिंह, राजेन्द्र सिंह, सहजवीर सिंह, ललित मटियाली, कमल संधू, राकेश सनवाल, हरीश लोधी, पारस चंदोला, रीता, जगजीत सिंह, गुरभेज सिंह, गुरविंदर सिंह मौजूद रहे।
