नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के केपी छात्रावास का बरामदा झील में गिरा, बढ़ा खतरा
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विवि का केपी छत्रावास पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को हुए भूस्खलन से छात्रावास का बरामदा टूटकर झील में समा गया। यदि इसी तरह बारिश होती रही तो पूरा भवन गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता …
नैनीताल, अमृत विचार। कुमाऊं विवि का केपी छत्रावास पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को हुए भूस्खलन से छात्रावास का बरामदा टूटकर झील में समा गया। यदि इसी तरह बारिश होती रही तो पूरा भवन गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

बीतें दिनों हुए भूस्खलन से नैनीताल की ठंडी सड़क स्थित केपी छात्रावास भवन की नींव तक दरार आ चुकी है।। लोनिवि की ओर से अस्थाई ट्रीटमेंट कार्य तेजी से किया जा रहा है, लेकिन भूस्खलन होने से पहाड़ी का मलबा झील तक पहुंच गया है। डीएम के आदेश पर यहां लोनिवि द्वारा अस्थायी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया था। टीम ने पहाड़ी पर नल गाड़कर जियो वायर गेट व जियो बैग की दीवार लगाना शुरू किया। तभी तेज बारिश के चलते अस्थाई जियो बैग की दीवार भी ढह कर झील में जा गिरी। दरार छात्रावास के भवन की बुनियाद तक पहुंच गई थी।
रविवार से हो रही तेज बारिश के चलते फिर से केपी छात्रावास भवन पर खतरा मंडराने लगा है। सोमवार को छात्रावास का बरामदा भूस्खलन के चलते झील में समा गया है। लगातार तेज बारिश के चलते भवन के गिरने की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं।
