टी-20 के लिए उत्तराखंड की क्रिकेट टीम का चयन, चार नवंबर को दिल्ली के साथ पहला मैच
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम की घोषणा हो गई है। कुणाल चंदेला की कप्तानी में घोषित 20 सदस्यीय टीम में का चयन हुआ है। इसमें हल्द्वानी चार, नैनीताल के चार, कुमाऊं से सबसे ज्यादा नौ, ऊधन सिंह नगर से चार तथा पिथौरागढ़ से एक खिलाड़ी का चयन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की टीम की घोषणा हो गई है। कुणाल चंदेला की कप्तानी में घोषित 20 सदस्यीय टीम में का चयन हुआ है। इसमें हल्द्वानी चार, नैनीताल के चार, कुमाऊं से सबसे ज्यादा नौ, ऊधन सिंह नगर से चार तथा पिथौरागढ़ से एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के ऑपरेशन मैनेजर अमित पांडे ने बताया कि टीम 20 अक्टूबर को मैच खेलने के लिए रवाना होगी। मैच से पहले टीम के प्रत्येक सदस्य को क्वारंटीन रहना होगा। पहला मैच चार नवंबर को दिल्ली से, दूसरा मैच पांच तारीख को हैदराबाद से, छह तारीख को सौराष्ट्र, आठ नवंबर को यूपी, नौ को चंडीगढ़ से खेलेगी। अपने-अपने ग्रुप में प्वाइंट टेबल पर शीर्ष पर रहने वाली पांच टीमें सीधे क्वार्टर फाइनल में जाएगी। प्लेट ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम और एलीट ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली पांच टीमें तीन प्री क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। जीतने वाली तीन टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएंगी।
टीम में इनका हुआ चयन
कुणाल चंदेला (कप्तान), जय बिष्टा (उपकप्तान), रॉबिन बिष्ट, स्वपनिल सिंह, दिक्षांशु नेगी, अवनीश सुधा, पीयूष जोशी, संयम अरोरा, विजय जेठी, तनुष गुंसाई, वैभव भट्ट, सौरभ रावत, आकाश मधवाल, निखिल, अंकित, अग्रिम तिवारी, मो. नाजिम, दीपेश नैनवाल, मयंक मिश्रा और हिमांशु बिष्ट।
