बरेली: बहगुल डैम से छोड़ा पानी, बहेड़ी के कई गांव जलमग्न
बहेड़ी, अमृत विचार। उत्तराखंड के बहगुल डैम से 80 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से किच्छा नदी का जल स्तर बढ़ गया। हालत यह हो गई कि किच्छा नदी से सटे हुए गांव नारायन नगला से लेकर गुरसौली, सुकटिया, पिपरिया रंजीत के साथ कताई मिल रोड पर स्थित गांव रजपुरा, शीशगढ़ रोड पर गांव उनयी मकरुका …
बहेड़ी, अमृत विचार। उत्तराखंड के बहगुल डैम से 80 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से किच्छा नदी का जल स्तर बढ़ गया। हालत यह हो गई कि किच्छा नदी से सटे हुए गांव नारायन नगला से लेकर गुरसौली, सुकटिया, पिपरिया रंजीत के साथ कताई मिल रोड पर स्थित गांव रजपुरा, शीशगढ़ रोड पर गांव उनयी मकरुका तक घरों में पानी भर गया।
शीशगढ़ रोड, कताई मिल और बंजरिया मार्ग पर बड़े वाहनों का आना-जाना बंद रहा। नारायन नगला चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ पूरे दिन क्षेत्र में हालात का जायजा लेते रहे।
