हल्द्वानी: लगातार 39 घंटों की बारिश से बिजली आपूर्ति ठप, छह ट्रांसफॉर्मर फुंके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्र में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिजली लाइनों व उपकरणों में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे कई क्षेत्रों में घंटों के लिए सप्लाई प्रभावित रही। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इससे बिजली आधारित कारोबार और रोजमर्रा के काम …

हल्द्वानी, अमृत विचार। क्षेत्र में दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बिजली लाइनों व उपकरणों में तकनीकी खराबी आ गई है। इससे कई क्षेत्रों में घंटों के लिए सप्लाई प्रभावित रही। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा। इससे बिजली आधारित कारोबार और रोजमर्रा के काम प्रभावित रहे।

अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मौसम खराब होने से बिजली के तारों व उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। कुवंरपुर के पास एक कार ने बिजली के डबल पोल स्ट्रक्चर को ठोकर मार दी। इससे 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया है। इलाके में पिछले 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है।

उन्होंने बताया कि सभी उपकरणें को ठीक होने में समय लगेगा। मरम्मत का काम जारी है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि कमलुवागांजा, कठघरिया व लालकुआं में पांच ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं। इससे क्षेत्र में तकरीबन 24 घंटों से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित है। उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार होते ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

छह ट्रांसफार्मर फुंके
छह बिजली के पोल गौला नदी में बहे
तीन बिजली के पोल आंधी से टूटे
100 केवीए का ट्रांसफार्मर गिरकर टूटा

इन क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित
रामपुर रोड, नैनीताल रोड, काठगोदाम, गौलापार, कुंवरपुर, मुखानी, कमलुवागांजा, कठघरिया

संबंधित समाचार