रुद्रपुर : कहासुनी के बाद पत्नी ने धारदार हथियार से की पति की हत्या, फिर फंदे पर लटककर दी जान
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में एक महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना का पता लगते …
रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर में एक महिला ने सोते हुए पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद महिला ने खुद फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना का पता लगते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 22 में गुरुद्वारे वाली गली में सुनील दिवाकर (33) अपनी पत्नी गीता (28 ) के साथ रहता था। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। काफी देर तक कहासुनी के बाद पति सुनील छत पर चटाई बिछाकर सो गया।
देर रात पत्नी गीता ने किसी धारदार हथियार से सुनील पर हमला बोल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद गीता ने पंखे के सहारे खुद फंदा लगाकर जान दे दी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है।
