लखनऊ: डीजीपी के निर्देश के बाद भी नहीं हटाए गए लापरवाह एसएचओ, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी पुलिस की लापरवाही और नियमों के प्रति अनदेखी किसी से छिपी नहीं है। हजरतगंज कोतवाली का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार तो लखनऊ पुलिस ने हद्द ही कर दीं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीजीपी यूपी मुकुल गोयल के आदेशों की अनदेखी कर दिया। बता दें बीते महीने …

लखनऊ। यूपी पुलिस की लापरवाही और नियमों के प्रति अनदेखी किसी से छिपी नहीं है। हजरतगंज कोतवाली का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार तो लखनऊ पुलिस ने हद्द ही कर दीं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने डीजीपी यूपी मुकुल गोयल के आदेशों की अनदेखी कर दिया। बता दें बीते महीने की चार तारीख को डीजीपी मुकुल गोयल हज़रतगंज थाने पहुंचे थे। थाने में निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमिताएं मिली इसको देखते हुए डीजीपी ने हजरतगंज प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला के खिलाफ जांच आदेश देते हुए थाने से हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि जानकारी के मुताबिक हजरतगंज इस्पेक्टर निरीक्षण के दिन थाने में मौजूद नहीं थे।

कमिश्नर बोले डीजीपी से करिए बात

हजरतगंज थाना परिसर की साफ- सफाई और रजिस्टरों/ अभिलेख अद्यावधिक न होने व रखरखाव ठीक न होने पर यूपी पुलिस महानिदेशक ने गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस कमिश्नर लखनऊ को प्रभारी निरीक्षक थाना हजरतगंज को हटाने व जांच के निर्देश दिए गए। वहीं जब लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि डीजीपी सर से पूछ लीजिए।

इंस्पेक्टर के काम से नाखुश दिखे थे डीजीपी

डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा थानों का निरीक्षण सभी अधिकारियों को करना चाहिए। आज मैंने औचक निरीक्षण किया है। महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, हजरतगंज कोतवाली, सहित सभी विंग को मैंने चेक किया। हजरतगंज कोतवाली में रिकार्ड ठीक नहीं मिले, इंस्पेक्टर रुचि नहीं ले रहे सीपी को जांच के लिए बोला है। महिला हेल्प डेस्क में लापरवाही मिली है। साइबर में सही काम हो रहा है। जो सभी यूनिट्स है उसे मैने चेक किया है कुछ लापरवाहिया मिली है। डेंगू को लेकर पूरे परिसर में मैंने साफ सफाई देखी और उसे लेकर निर्देश भी दिया हैं।

संबंधित समाचार