बिजनौर : थाने में महिला ने की आत्मदाह की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। बीते बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के सामने अपने उपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की । महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला से केरोसिन की बोतल छीनते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे …

बिजनौर, अमृत विचार। बीते बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आहत दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय के सामने अपने उपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की । महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला से केरोसिन की बोतल छीनते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे समझाया और कार्रवाई का भरोसा देकर घर भेज दिया।

दुष्कर्म पीड़िता ने इस संबंध में थाने में विगत 12 अक्तूबर को नांगलजट निवासी अभिनव व जितेंद्र सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि अभिनव ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर ऋषिकेश ले गया। जहां एक होटल में कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता द्वारा शादी के लिए दवाब बनाये जाने पर आरोपी अभिनव ने कहीं और शादी तय कर ली। पीड़िता आरोपी के घर पहुंची, जहां अभिनव व उसके पिता ने‌ घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़िता थाने पहुंची और उसने वहां अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की । लेकिन इसी दौरान महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला पुलिसकर्मियों ने महिला से केरोसिन की बोतल छीन ली और उसे पकड़ लिया।‌‌ उक्त मामले में एएसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल कराया जा चुका है। अभी युवती के कोर्ट में बयान होने बाकी हैं। उन्होंने बताया कि आत्मदाह के प्रयास जैसी कोई घटना नहीं हुई है। युवती थाने आई थी, आश्वासन मिलने पर वह वापस लौट गई ।

संबंधित समाचार