नैनीताल: यहां 72 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति ठप
ज्योलीकोट, अमृत विचार। दो दिनों तक पहाड़ो में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बिजली न होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं बिजली न होने …
ज्योलीकोट, अमृत विचार। दो दिनों तक पहाड़ो में हुई मूसलाधार बारिश के बाद जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जंगली जानवरों का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में बिजली न होने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं बिजली न होने से ग्रामीण मोबाइल तक चार्ज नहीं कर पा रहे है। इस कारण आवश्यकीय सेवाओं के लिए गांव से संपर्क भी टूट गया है।
गांव में अक्सर जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। बिजली न होने से जान-माल का खतरा बना हुआ है। विभाग को तुंरत कारवाई करनी चाहिए- राजेंद्र सिंह चमियाल, ग्रामीण
गांव में 72 घंटे से बिजली नहीं है। जिससे परेशानी हो रही है। बिजली विभाग को जल्द से जल्द गांव की बिजली व्यवस्था को सुचारू करना चाहिए- गोधन सिंह जीना, ग्रामीण
बिजली न होने से फोन तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है।- मनोज साही, ग्रामीण
