बागेश्वर: पिंडारी मार्ग के द्वाली से सुरक्षित निकाले 42 पर्यटक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर, अमृत विचार। अतिवृष्टि से पिंडारी मार्ग के द्वाली में फंसे 42 पर्यटकों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिए हैं इन सभी पर्यटकों को खाती पहुंचाया गया है। कपकोट के उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि गत दिनों कपकोट के विश्व प्रसिदध ग्लेशियर को जाने के लिए द्वाली पहुंचे थे जिसमें देश के विभिन्न स्थानों …

बागेश्वर, अमृत विचार। अतिवृष्टि से पिंडारी मार्ग के द्वाली में फंसे 42 पर्यटकों को प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिए हैं इन सभी पर्यटकों को खाती पहुंचाया गया है।
कपकोट के उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि गत दिनों कपकोट के विश्व प्रसिदध ग्लेशियर को जाने के लिए द्वाली पहुंचे थे जिसमें देश के विभिन्न स्थानों के पर्यटकों के साथ ही विभिन्न स्थानों के पर्यटक शामिल हैं। कहा कि प्रशासन को बुधवार को सूचना मिली की द्वाली में कुमाउं मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में 34 लोग फंसे हैं जिसमें कुछ विदेशी हैं। कहा कि खाती आने वाली तीन पुल तेज बरसात के कारण बह गई हैं जिस पर प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सक्रिय किया तथा गंतव्य को रवाना किया। कहा कि यह भी सूचना मिली कि कुछ लोग सरमूल में भी फंसे हुए हैं जो कि लापता हैं जिस पर वहां भी प्रशासन ने एक टीम भेजी टीम ने वहां पहुंचकर यह स्पष्ट कर दिया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सभी 42 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है तथा खाती पहुंचा दिया गया है। इधर स्थिति का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीम क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है ताकि हर किसी को सुरक्षित निकाला जा सके।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि हर किसी यात्री को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन द्वारा गंभीरता से कार्य किया जा रहा है इसके अलावा वहां के स्थानीय निवासियों को भी हर संभव आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कहा कि स्थानीय युवकों के माध्यम से भी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार