हल्द्वानी: जलभराव की वजह से डेंगू फैलने के आसार, 14 मामले आए सामने
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में इस साल डेंगू नियंत्रण में रहा है लेकिन भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग को फिर से डेंगू फैलने का डर सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग जगह जगह हो रहे जलभराव को लेकर नजर बनाए हुए है। इस साल डेंगू के मामले नियंत्रण में रहे। जिले में इस साल डेंगू …
हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में इस साल डेंगू नियंत्रण में रहा है लेकिन भारी बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग को फिर से डेंगू फैलने का डर सता रहा है। स्वास्थ्य विभाग जगह जगह हो रहे जलभराव को लेकर नजर बनाए हुए है।
इस साल डेंगू के मामले नियंत्रण में रहे।
जिले में इस साल डेंगू के अभी तक केवल 14 मामले ही सामने आए हैं। साथ ही मलेरिया के भी पांच ही मामले दर्ज किए गए हैं। सितंबर और अक्टूबर डेंगू का मुख्य सीजन होता है। हालांकि इस बार डेंगू का असर काफी कम रहा। ऐसे में विभाग इस साल डेंगू को अभी तक निपटा हुआ मानकर चल रहा था।
इधर विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश की वजह से फिर से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। जिससे मच्छरों के फिर से पनपने के आसार जताए जा रहे हैं। इस वजह से डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग फिर से एक्शन मोड में आ रहा है। जिला संक्रामक रोग विश्लेषक एनके कांडपाल ने बताया कि जलभराव वाली जगहों पर जाकर सर्वे किया जाएगा।
