पांच दिन बाद लोहाघाट से हल्द्वानी के लिए चलीं रोडवेज की दो बसें, उमड़े यात्री
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग खुलने के बाद शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की दो बसों को भीमताल होते हुए हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया। पांच दिन बाद बस चलने से बड़ी संख्या में यात्री उमड़ पड़े। इस दौरान यात्रियों ने डिपो के अधिकारियों से अतिरिक्त बस चलाने की मांग की लेकिन बस की व्यवस्था …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोहाघाट-देवीधुरा-हल्द्वानी मार्ग खुलने के बाद शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की दो बसों को भीमताल होते हुए हल्द्वानी के लिए रवाना किया गया। पांच दिन बाद बस चलने से बड़ी संख्या में यात्री उमड़ पड़े। इस दौरान यात्रियों ने डिपो के अधिकारियों से अतिरिक्त बस चलाने की मांग की लेकिन बस की व्यवस्था नहीं की गई। जिस कारण यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।
स्टेशन प्रभारी एसके मौर्या ने बताया कि लोहाघाट डिपो की कई बसें टनकपुर में फंसी हैं। बड़ी बसों का परमिट न मिलने के कारण केवल दो ही बसों का संचालन किया गया। इधर, दोपहर तक बस का इंतजार कर रहे 60 से 70 यात्रियों को सीट न मिलने के कारण वापस लौटना पड़ा।
