हल्द्वानी: गौला पुल को 15 दिन में खोलने का दावा
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के कारण गौला पुल के क्षतिग्रस्त हुए 30 मीटर हिस्से का पुनर्निर्माण शुक्रवार को शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के अधिकारियों ने लिखित में अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया है। गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पुनर्निर्माण में अड़ंगा लगा दिया था। शुक्रवार को …
हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश के कारण गौला पुल के क्षतिग्रस्त हुए 30 मीटर हिस्से का पुनर्निर्माण शुक्रवार को शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के अधिकारियों ने लिखित में अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू किया है। गुरुवार को वन विभाग के अधिकारियों ने पुनर्निर्माण में अड़ंगा लगा दिया था।
शुक्रवार को एनएचएआई की टीम गौला पुल पहुंची। यहां उसने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त पुल के मलबे को हटाकर पुनर्निर्माण शुरू किया। इससे पहले गुरुवार को बिना अनुमित एनएचएआई ने पुनर्निर्माण शुरू कर दिया था। इसे वन विभाग के अनुधिकारियों रोक दिया।
इसके बाद परियोजना निदेशक योगेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी को अनुमति के लिए पत्र भेजा। जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्य शुरू करने की अनुमति दे दी। सिंह ने बताया कि नदी के उपखनिज को इस्तेमाल करने की भी अनुमित मांगी गई है।
कार्य शुरू करने की अनुमति के प्रपत्र वन विभाग को भेज दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो 15 दिन के अंदर पुनर्निर्माण कार्य खत्म हो जाएगा। इसके बाद अधिकारियों द्वारा इसका निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में कोई कमी नहीं मिली तो पुल को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
