बरेली: दिवाली पर भी निगम में नई बिल्डिंग के उद्घाटन की उम्मीद कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 22 करोड़ की लागत से बन रही नगर निगम की नई बिल्डिंग का उद्धाटन दीवाली पर भी होना मुश्किल है। जबकि इस बहुमंजिला भवन का निर्माण सितंबर में होना प्रस्तावित था। इस भवन के निर्माण में हो रही देरी के बीच शनिवार को मेयर ने निरीक्षण …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 22 करोड़ की लागत से बन रही नगर निगम की नई बिल्डिंग का उद्धाटन दीवाली पर भी होना मुश्किल है। जबकि इस बहुमंजिला भवन का निर्माण सितंबर में होना प्रस्तावित था। इस भवन के निर्माण में हो रही देरी के बीच शनिवार को मेयर ने निरीक्षण करते हुए इसके नाराजगी जाहिर की है और निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और नगर निगम की नई बिल्डिंग का मेयर डा. उमेश गौतम ने शनिवार को निरीक्षण किया है। उन्होंने इंजीनियरों को हिदायत दी है कि दीपावली से पहले नई बिल्डिंग में नगर निगम के तमाम कार्यालय शिफ्ट किए जाएं। आईसीसीसी प्रोजेक्ट को भी चालू किया जाए। नगर निगम कैंपस में नई बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है।

बिल्डिंग के ऊपरी इमारत पर आईसीसीसी प्रोजेक्ट का सेंटर खुल रहा है। यह सेंटर लगभग तैयार हो चुका है। सितंबर तक इस प्रोजेक्ट को चालू होना था लेकिन बिल्डिंग निर्माण में हो रही देरी की वजह से यह टल गया। शनिवार को मेयर ने मुख्य अभियंता बीके सिंह के साथ बिल्डिंग का निरीक्षण किया।

संबंधित समाचार