काशीपुर: जुआ खेल रहे चार लोगों को एसओजी टीम ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत एसओजी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 4 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13जी जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार देर शाम एसओजी की पुलिस टीम ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत …

काशीपुर, अमृत विचार। ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत एसओजी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 4 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते दबोच लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13जी जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

शुक्रवार देर शाम एसओजी की पुलिस टीम ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत गश्त कर रही थी। इस दौरान बांसफोड़ान चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली खां में चार लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पकड़े गए।

पूछताछ में चारों ने अपना नाम मोहल्ला अल्ली खां निवासी फैजान, लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी जाफर अली, अल्ली खां निवासी सलमान, थाना साबिक निवासी फईम बताया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से एक ताश की गड्डी व 9200 रुपए बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी रविंद्र बिष्ट, दीपक कठैत, कैलाश तोमक्याल, विनय यादव, गिरीश कांडपाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार