हल्द्वानी: आपदा में बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित- डीजीपी
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें 26 जनवरी पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जहां आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुके काठगोदाम के रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। गौलापुल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस के जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने आपदा के दौरान अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें 26 जनवरी पर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जहां आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो चुके काठगोदाम के रेलवे ट्रैक का जायजा लिया। गौलापुल का भी निरीक्षण किया वही कोतवाली के बहुद्देशीय सभागार में जहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ आपदा को लेकर बैठक ली।
डीजीपी का कहना है कि पुलिस ने मौसम विभाग के अलर्ट से पहले राज्य के संभावित जगहों पर लगभग 65 हजार लोगों को आपदा में फंसने से पहले बचाने का काम किया। पुलिस ने आपदा के दौरान 9700 लोगों को रेस्क्यू किया है। जिसमें 500 गढ़वाल में और 9500 लोग कुमाऊं में पुलिस के द्वारा रेस्क्यू किए गए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस का रेस्क्यू अभियान अभी भी चल रहा है जिसमें गुंजी, दारमा घाटी, उत्तरकाशी, पिंडारी क्षेत्र हैं।
