हल्द्वानी: खस्ताहाल सड़कों पर भड़के कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़क के विरोध में नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के वार्ड संख्या पांच के पॉलीसीट पर रविवार को एकत्र हुए कांग्रेसियों ने सड़क की दुर्दशा पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व पार्षद अनीता बिष्ट ने कहा कि जहां एक ओर पॉलीसीट क्षेत्र की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खस्ताहाल सड़क के विरोध में नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शहर के वार्ड संख्या पांच के पॉलीसीट पर रविवार को एकत्र हुए कांग्रेसियों ने सड़क की दुर्दशा पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व पार्षद अनीता बिष्ट ने कहा कि जहां एक ओर पॉलीसीट क्षेत्र की सड़कें टूटी हुई हैं तो वहीं महंगाई अपने चरम पर पहुंच चुकी है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और गैस सिलिंडर महंगा हो गया है। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। शहर की सड़कों को देख कर सरकार की हकीकत को समझना मुश्किल नहीं है।

प्रदर्शन करने वालों में पार्षद मुन्ना पोखरिया, ब्लॉक सचिव गौरव बलुटिया, प्रिया, पूनम जोशी, कैलाश सिंह बिष्ट, मीना शर्मा, पूनम जोशी, मेघा शर्मा, मीरा जोशी, आशा जोशी, कमला तिवारी, दीपा तिवारी, हेमा गोस्वामी, निशा सिंह, सरस्वती देवी, पूनम जोशी, चंपा, सनी गुरानी, प्रेरणा वर्मा, दीपक त्रिपाठी, दीपक सक्सेना मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार