यात्रीगण ध्यान दें: काठगोदाम से तीन दिन नहीं चलेगी देहरादून एक्सप्रेस
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के हरिद्वार-लक्सर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते लक्सर स्टेशन पर 24 व 25 अक्टूबर को प्री-इंटरलॉक व 26 से 29 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इस कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस (02092-02091) तीन दिन निरस्त रहेगी। काठगोदाम से 26, 27 व 29 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के हरिद्वार-लक्सर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते लक्सर स्टेशन पर 24 व 25 अक्टूबर को प्री-इंटरलॉक व 26 से 29 अक्टूबर तक नॉन इंटरलॉक कार्य होना है। इस कारण काठगोदाम रेलवे स्टेशन से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस (02092-02091) तीन दिन निरस्त रहेगी।
काठगोदाम से 26, 27 व 29 अक्टूबर को चलने वाली 02092 काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं, देहरादून से 26, 27 व 29 अक्टूबर को चलने वाली 02091 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
काठगोदाम से 27 अक्टूबर को चलने वाली 04125 काठगोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी नजीबाबाद में शार्ट टर्मिनेट होगी। देहरादून से 26 व 28 अक्टूबर को चलने वाली 04126 देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी नजीबाबाद से चलाई जाएगी।
इसके साथ ही काठगोदाम में शंटिग नेक ब्लाॅक हो जाने के कारण 05381 कासगंज-लालकुंआ विशेष गाड़ी 25 से 27 अक्टूबर तक इज्जतनगर से लालकुंआ के मध्य निरस्त रहेगी। 05370 लालकुंआ-कासगंज विशेष गाड़ी 26 से 28 अक्टूबर तक लालकुंआ से इज्जतनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
