रुद्रपुर में बाढ़ प्रभावित कई घरों में नहीं हुआ सर्वे
रुद्रपुर, अमृत विचार। भारी वर्षा के चलते शहर के कई घरों में भारी नुकसान हुआ है। जिसके लिए तहसील की टीमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे का काम करा रही है। जिसके तहत बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई प्रशासन द्वारा किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। बाढ़ के बाद शहर के कई घर …
रुद्रपुर, अमृत विचार। भारी वर्षा के चलते शहर के कई घरों में भारी नुकसान हुआ है। जिसके लिए तहसील की टीमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे का काम करा रही है। जिसके तहत बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई प्रशासन द्वारा किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
बाढ़ के बाद शहर के कई घर सर्वे से छूट गए, जगतपुरा की गलियों में कुछ घर अभी भी सर्वे से वंचित रह गए है, आलम यह है कि एक गली में मौजूद 10 में से 2 घर सर्वे से वंचित रह गए है। इन कारणों से लोगों को काफी तकलीफ उठानी पड़ रही है तहसीलदार भरत लाल ने बताया कि शहर के अधिकतर इलाकों में सर्वे का काम किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि कई घरों का सर्वे अभी भी बाकी यह जिसे जल्द ही पूरा किये जाने की बात की जा रही है। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम का विशेष सफाई अभियान लगातार सातवें दिन भी जारी है उन्होंने बताया कि आपदा के कारण बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए अतिरिक्त मैन पावर तथा मशीनरी किराए पर ली गई है।
गोस्वामी ने बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण हुए जलभराव के कारण एक और कई लोगों के घरों में पानी आ गया तो दूसरी ओर कई मवेशियों की डूबकर मृत्यु हो गई।
