रुद्रपुर: केंद्रीय टीम ने किया जल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
रुद्रपुर, अमृत विचार। जनपद में हुई अतिवृष्टि व जलभराव के कारण हुए क्षति का आकलन करने पहुंची भारत सरकार की टीम के संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय संजीव जिन्दल, निदेशक कृषि मंत्रालय डॉ. विरेन्द्र सिंह, उप निदेशक ऊर्जा मंत्रालय पूजा जैन, सचिव ग्राम विकास मंत्रालय शशि भूषण तिवारी, आरओ सड़क एवं परिवहन मंत्रालय विरेन्द्र सिंह खैरा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। जनपद में हुई अतिवृष्टि व जलभराव के कारण हुए क्षति का आकलन करने पहुंची भारत सरकार की टीम के संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय संजीव जिन्दल, निदेशक कृषि मंत्रालय डॉ. विरेन्द्र सिंह, उप निदेशक ऊर्जा मंत्रालय पूजा जैन, सचिव ग्राम विकास मंत्रालय शशि भूषण तिवारी, आरओ सड़क एवं परिवहन मंत्रालय विरेन्द्र सिंह खैरा एवं सेंटर वाटर कमीशन के एसई राजेश कुमार ने मटकोटा, कालीनगर, बरहैनी में लेवड़ा नदी, चनकपुर सड़क, भीकमपुरी, बन्नाखेड़ा, बाजपुर एवं बागवाला में सार्वजनिक परिसम्पत्तियां, पुल, सड़क क्षतिग्रस्त एवं भू-कटाव और फसलों के नुकसान का आंकलन किया।
टीम द्वारा बागवाला (रुद्रपुर) में किसानों की समस्यां भी सुनी। इस दौरान सचिव आपदा प्रबन्धन एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी रंजना राजगुरू, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, ओसी नरेश दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी प्रत्युष सिंह एवं ग्राम बागवाला में विधायक राजकुमार ठुकराल ग्राम प्रधान बिजेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।
