नहीं हो सका सड़क का निर्माण तो भाजपा नेता ने कर दी सीएम पोर्टल पर शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक भाजपा नेता की ओर से सीएम पोर्टल समेत अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम कुंडा के एक भाजपा नेता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कहा कि गांव की क्षतिग्रस्त सड़क क्षतिगस्त हो गई है। बरसात …

काशीपुर, अमृत विचार। एक भाजपा नेता की ओर से सीएम पोर्टल समेत अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्राम कुंडा के एक भाजपा नेता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर कहा कि गांव की क्षतिग्रस्त सड़क क्षतिगस्त हो गई है। बरसात में जगह-जगह पानी भरने से कीचड़ जमा हो जाता है। साथ ही बीमारियों का खतरा बना रहता है।

इस संबंध में समाज कल्याण विभाग को पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई है। कोई कार्यवाही नहीं होने पर बीती सात अक्तूबर को डीएम को एक पत्र भेजकर सड़क निर्माण कराने की गुहार लगाई गई। बावजूद इसके अभी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा सकी।

केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी भाजपा नेता द्वारा सड़क निर्माण के लिए गुहार लगाने पर कार्रवाई न होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार