लखनऊ: धर्म छिपाकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर दुराचार कर बनाया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। धर्म बदलकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर उसे देह व्यापार का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। माल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म से लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधित अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इलाके के सैदापुर …

लखनऊ। धर्म बदलकर छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर उसे देह व्यापार का दबाव बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। माल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म से लेकर धार्मिक भावनाएं आहत करने संबंधित अनेक गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

इलाके के सैदापुर गांव निवासी लियाकत हुसैन पुत्र अख्तर हुसैन पेशे से फोटोग्राफर है। सैदापुर चौराहे पर वह अपना स्टूडियो चलाता है। करीब तीन वर्ष पहले शादी समारोह में लखनऊ की एक छात्रा से उसकी मुलाकात हुई। उसने छात्रा को अपना नाम साजन सिंह बताया युवती उसके प्रेम जाल में फंस गयी। आरोप है कि उसने छात्रा से कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बना ली। इस वीडियो के दम पर वह छात्रा पर देह व्यापार का दबाव भी बनाने लगा। मना करने पर उसने उसे जान से मारने और तेजाब डाल देने की धमकी भी दी।

ब्लैकमेल से तंग आकर आखिरकार छात्रा ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर सारी आपबीती सुना दी। इसके बाद उसने लिखित तहरीर भी दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को लियाकत को बसहरी पुल से गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने जो आरोप लगाए गए हैं, उससे संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार