हल्द्वानी: बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपीसीएल के अधिकारियों ने चेकिंग में दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। अधिकारियों ने दोनों  के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड नीरज चंद्र पांडे, अपर अभियंता सुरेश बहुगुणा, सहायक अभियंता राकेश कुमार व विभागीय कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी रोकने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। यूपीसीएल के अधिकारियों ने चेकिंग में दो लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। अधिकारियों ने दोनों  के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड नीरज चंद्र पांडे, अपर अभियंता सुरेश बहुगुणा, सहायक अभियंता राकेश कुमार व विभागीय कर्मचारियों के साथ बिजली चोरी रोकने के लिए शीतला मंदिर काठगोदाम में चैकिंग कर रहे थे।

क्षेत्र में हसीन अहमद पुत्र नसीम अहमद के प्रतिष्ठान में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं टीम ने बैलेजली लॉज में भी शैलेंद्र शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा के आवास में बिजली चोरी पकड़ी है। टीम ने उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार