नैनीताल: मौसम खुशनुमा पर आपदा के बाद पर्यटक गायब
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों मौसम बेहद खुशनुमा बना है। लेकिन आपदा की मार के बाद सैलानी रूठ गए हैं। मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रही। इसके बावजूद बीते दिनों आई आपदा की वजह से देश के विभिन्न शहरों से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या …
नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों मौसम बेहद खुशनुमा बना है। लेकिन आपदा की मार के बाद सैलानी रूठ गए हैं। मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक धूप खिली रही। इसके बावजूद बीते दिनों आई आपदा की वजह से देश के विभिन्न शहरों से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई है।
मौसम खुशनुमा होने के बाद भी डरे पर्यटकों के कदम ठिठके हुए हैं। इधर, जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 20 तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि नैनी झील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा ने बताया कि झील का जलस्तर 11 फीट साढ़े आठ इंच पहुंच गया है।
