अमित शाह 30 को देहरादून में करेंगे जनसभा
देहरादून, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को फिर से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस बार उनका मकसद उत्तराखंड में चुनावी गतिविधियों को तेज करना होगा। केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले …
देहरादून, अमृत विचार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्तूबर को फिर से उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस बार उनका मकसद उत्तराखंड में चुनावी गतिविधियों को तेज करना होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तमाम मुद्दों पर चर्चा करने के अलावा देहरादून में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले वह सहकारिता विभाग की घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ करेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिहाज से शाह के इस दौरे को खासा अहम माना जा रहा है।
कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से जुटेगी। मंगलवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शाह के कार्यक्रम को लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार शामिल थे।
