Aryan Khan Drugs Case: आज HC सुनवाई के लिए पहुंच सकते हैं शाहरुख खान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। ड्रग्स केस में स्टार किड आर्यन खान की जमानत पर आज फिर सुनवाई होने जा रही है। आज उम्मीद की जा रही है कि हाई कोर्ट आर्यन को जमानत दे देगी और खान परिवार को राहत की सांस मिलेगी। रिपोर्ट्स कि मानें तो शाहरुख खान सुनवाई में पहुंच सकते हैं।   आर्यन की जमानत …

मुंबई। ड्रग्स केस में स्टार किड आर्यन खान की जमानत पर आज फिर सुनवाई होने जा रही है। आज उम्मीद की जा रही है कि हाई कोर्ट आर्यन को जमानत दे देगी और खान परिवार को राहत की सांस मिलेगी। रिपोर्ट्स कि मानें तो शाहरुख खान सुनवाई में पहुंच सकते हैं।

 

आर्यन की जमानत के लिए हाई कोर्ट से शाहरुख खान उमीद लगाए हुए हैं। आज का दिन आर्यन के साथ पूरे खान परिवार के लिए खास है।

आर्यन के वकील पूर्व एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया मुकुल रोहतगी  ने कल कोर्ट में दलील देते हुए कहा था कि आर्यन कोविड के दौरान भारत लौटे हैं। उन्होंने ये भी बताया कि आर्यन कस्टमर नहीं थे, उनको क्रूज पार्टी में प्रदीप गाबा ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया था।

स्टार किड शाम 4.30 बजे क्रूज टर्मिनल पर पहुंचे थे। एनसीबी को आर्यन के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई। उनके पास से किसा भी तरह का ड्रग्स नहीं मिला। उनको गिरफ्तार करने का कोई आधार नहीं है। ड्रग्स इनटेक को लेकर भी आर्यन का कोई टेस्ट नहीं हुआ है।

आपको बता दें, मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में चैट की बात भी की थी। उन्होंने कहा था की NCB ने जिस चैट की बात की वो 2018-19 की है, जिसका क्रूज ड्रग्स पार्टी केस से कोई कनेक्शन नहीं है। वो चैट तब हुई जब आर्यन विदेश में थे।

आज देखने वाली बात होगी कि क्या HC खान परिवार को राहत की सांस देता है या नहीं….

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज