पाकिस्तान में पुलिस दल पर हमला, चार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पखतूनख्वा प्रांत में एक पुलिस वाहन पर किए गए हमले में अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लक्की मारवात जिले के उपायुक्त इकबाल हुसैन ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस कर्मी नियमित गश्त पर थे, तभी प्रांत के लक्की …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम खैबर पखतूनख्वा प्रांत में एक पुलिस वाहन पर किए गए हमले में अधिकारी सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। लक्की मारवात जिले के उपायुक्त इकबाल हुसैन ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस कर्मी नियमित गश्त पर थे, तभी प्रांत के लक्की मारवात जिले के वांडा मीर अलामी इलाके में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हथियारबंद लोगों ने उनके वाहन पर गोलियां चला दीं।

उन्होंने कहा कि अज्ञात हथियाबंद लोग हमला करने के बाद फरार हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया है। इस घटना के बाद मौके भारी पुलिस बल पहुंच गया और इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

जिले से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस जवानों को तैनात कर फरार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिबंधित समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने स्थानीय मीडिया में हमले की जिम्मेदारी ली है। अभी तक हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार