हरदोई: बाइक समेत युवक का शव तालाब में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
हरदोई। जिले के माधौ गंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बाइक समेत तालाब में उतराता पाया हुआ गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस …
हरदोई। जिले के माधौ गंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बाइक समेत तालाब में उतराता पाया हुआ गया है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रूददी खेड़ा निवासी अंकित अवस्थी बुधवार की शाम को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती अपने मामा को खाना देने के लिए बाइक से निकला था।
देर शाम युवक का शव बघौली माधौगंज मार्ग पर तकिया धर्मपुर गांव के पास सड़क किनारे तालाब में बाइक समेत देखा गया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता अजय कुमार ने बताया बघौली चौराहा स्थित गांव निवासी वीरू से अंकित की मुलाकात हो गई। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद वीरू और अंकित दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकले, रास्ते में गांव निवासी वीरू और देवेंद्र नाथ अवस्थी दोनों लोगों ने अंकित की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। यह आरोप अंकित के पिता की तरफ से लगाया गया है।
रंजिश की बात पूछने पर मृतक अंकित के पिता अजय कुमार ने साफ इनकार किया। गुरुवार के दिन पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक अविवाहित था वह अपने दो भाइयों में छोटा था।
