रुद्रपुर: 3.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने देर शाम चैंकिग के दौरान स्मैक की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को हजारों रूपए की स्मैक बरामद हुई। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि शिवनगर तिराहे के …

रुद्रपुर, अमृत विचार। नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने देर शाम चैंकिग के दौरान स्मैक की तस्करी के आरोप में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस को हजारों रूपए की स्मैक बरामद हुई।

थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस को सूचना मिली कि शिवनगर तिराहे के पास एक स्मैक तस्कर खड़ा है जोकि स्मैक बेचने की फिराक में है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने शक होने पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताद में युवक ने अपना नाम ट्रांजिट कैम्प निवासी दीपक उर्फ राहुल दिवाकर बताया।

वही तलाशी लेने पर पुलिस को उसके पासे 3.95 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। मामले में पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।

संबंधित समाचार