हल्द्वानी: बेस अस्पताल में शिकायती रजिस्टर खुद बीमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी के आदेश पर बेस अस्पताल की ओपीडी में रखा गया शिकायती रजिस्टर खुद ही बदहाल है। इस रजिस्टर के शुरूआती पन्ने फटे हुए हैं। धूल फांक रहे इस रजिस्टर की सुध लेने वाला अस्पताल में कोई नहीं है। बेस अस्पताल को और सुविधा संपन्न बनाने के लिए यहां ओपीडी में शिकायती …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिलाधिकारी के आदेश पर बेस अस्पताल की ओपीडी में रखा गया शिकायती रजिस्टर खुद ही बदहाल है। इस रजिस्टर के शुरूआती पन्ने फटे हुए हैं। धूल फांक रहे इस रजिस्टर की सुध लेने वाला अस्पताल में कोई नहीं है।

बेस अस्पताल को और सुविधा संपन्न बनाने के लिए यहां ओपीडी में शिकायती रजिस्टर रखा गया। शुरूआती दिनों में लोगों ने इस पर अपनी शिकायतें और सुझाव भी लिखे। हालांकि इन पर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया। बाद में यह रजिस्टर यहां धूल फांकता रहा।

रजिस्टर के शुरूआती पन्ने भी किसी ने पूरी तरह से फाड़ दिए हैं। यहां केवल एक ही सुझाव दर्ज है। इससे पहले के सभी पन्ने फटे हुए हैं। गौरतलब है कि जिन पन्नों पर शिकायत या सुझाव लिखे हुए थे उनको ही किसी ने फाड़ दिया है। अंतिम सुझाव 20 सितंबर को अंकित है। इधर बेस अस्पताल के पीएमएस डा. हरीश लाल ने कहा कि वो रजिस्टर की जांच करवाएंगे।

संबंधित समाचार