रामनगर: छात्रा का अपहरण, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, छात्रा की तलाश शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। क्षेत्र से 11 वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिजनों ने आगरा निवासी एक युवक पर अपहरण करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार को बाजार गई …

रामनगर, अमृत विचार। क्षेत्र से 11 वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। पीड़ित परिजनों ने आगरा निवासी एक युवक पर अपहरण करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री मंगलवार को बाजार गई थी, लेकिन लौटी नहीं। उन्होंने तलाश की तो पता चला कि उसकी कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर आगरा निवासी युवराज यादव नाम के युवक से दोस्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवक बेटी का अपहरण कर ले गया है। वह उनकी पुत्री के साथ कोई संगीन वारदात कर सकता है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

इससे पहले पीड़ित परिवार ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिलकर भी मदद मांगी। कोतवाल आशुतोष कुमार के अनुसार आरोपी युवक की तलाश करने के साथ छात्रा की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

संबंधित समाचार