रामनगर: घर में तोड़फोड़ के आरोप में मां-बेटों पर रिपोर्ट दर्ज
रामनगर, अमृत विचार। एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम शिवनगर चोरपानी निवासी घनश्याम का आरोप है कि वह घर के पास शौचालय और पशुओं का गोठ बना रहा है। पड़ोसी परिवार निर्माण पर आपत्ति जता …
रामनगर, अमृत विचार। एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां-बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम शिवनगर चोरपानी निवासी घनश्याम का आरोप है कि वह घर के पास शौचालय और पशुओं का गोठ बना रहा है। पड़ोसी परिवार निर्माण पर आपत्ति जता रहा है। पड़ोसी महिला और उसके बेटों ने निर्माणस्थल में तोड़फोड़ की। विरोध पर उसके और बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
