हल्द्वानी: सांसद से हाइवे पर अंडर ग्राउंड पैदल मार्ग बनाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हरीश मनराल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर ग्राउंड पैदल मार्ग बनाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि कुमाऊं द्वार होने की वजह से देश भर के लोग इस मार्ग से हिमालय दर्शन के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष हरीश मनराल ने राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी को ज्ञापन सौंपते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडर ग्राउंड पैदल मार्ग बनाए जाने की मांग की है।

उनका कहना है कि कुमाऊं द्वार होने की वजह से देश भर के लोग इस मार्ग से हिमालय दर्शन के लिए निकलते हैं। वाहनों का काफी आवागमन होने से यह अधिक व्यवस्त रोड कहलाती है। शहर की आबादी भी इस रोड पर पैदल गुजरती है। उन्हें हादसों से सुरक्षित करने के लिए अंडर ग्राउंड पैदल मार्ग की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि यह मार्ग मुखानी चौराहा, मंडी बाईपास, छोटी मंडी, कालाढूंगी चौराहा, स्टेडियम, हाइडिल गेट, काठगोदाम रेलवे स्टेशन आदि को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार