हल्द्वानी: आपदा की वजह से जिले में 22 ग्रामीण मार्ग अभी भी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा की वजह से नैनीताल जिले में सभी मार्ग बंद हो गए थे जिनमें से कुछ मार्गों को खोल दिया गया है। हालांकि ग्रामीणों मार्गों में से 22 मार्ग अभी भी बंद हैं। जिन्हें खोले जाने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में बनाई गई सड़कों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। आपदा की वजह से नैनीताल जिले में सभी मार्ग बंद हो गए थे जिनमें से कुछ मार्गों को खोल दिया गया है। हालांकि ग्रामीणों मार्गों में से 22 मार्ग अभी भी बंद हैं। जिन्हें खोले जाने का काम चल रहा है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जिले में बनाई गई सड़कों में से 22 सड़कों को अभी भी खोला नहीं जा सका है।

इन सड़कों को जेसीबी की मदद से खोले जाने का काम चल रहा है। प्रशासन का दावा है कि ज्यादातर मार्गों को शनिवार तक खोल दिया जाएगा। इनमें ज्योलीकोट क्षेत्र में सात, हल्द्वानी क्षेत्र में सात और काठगोदाम क्षेत्र में आठ मार्ग हैं। इधर ग्रामीण इलाकों में मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। रोजमर्रा काम के लिए लोगों को कई किमी पैदल चलकर ही जाना पड़ रहा है।

जिले में आधी फसल चौपट
कृषि विभाग का अनुमान है कि आपदा की वजह से जिले में आधी फसल नष्ट हो चुकी है। इसके साथ ही उद्यान पर भी आपदा की मार पड़ी है और फल और सब्जियों के काश्तकारों को 50 प्रतिशत तक नुकसान पड़ा है।

संबंधित समाचार