मछुआ बहुल प्रदेश की 160 सीटों पर लहरेगा मैरून और भगवा : संजय निषाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं में उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की मछुआ बाहुल्य 160 सीटों पर मैरून और भगवा लहराना चाहिए। अभी से ही जुट जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी और निषाद पार्टी …

अयोध्या। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. संजय निषाद शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। स्वागत में पहुंचे कार्यकर्ताओं में उन्होंने जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की मछुआ बाहुल्य 160 सीटों पर मैरून और भगवा लहराना चाहिए। अभी से ही जुट जाएं और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का काम करें।

डॉ. निषाद ने बीकापुर में रैली के बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार हमारी आरक्षण के मांग पर तेजी से काम कर रही है और जल्द ही हम लखनऊ में मंच को साझा कर माननीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी के साथ एक मंच पर इसकी घोषणा करेंगे। साथ ही डॉ. निषाद ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी के आधिकारिक गठबंधन की घोषणा हो चुकी है।

आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और निषाद पार्टी के गठबंधन बीजेपी के ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाला गठबंधन बनेगा। उत्तर प्रदेश की मछुआ बाहुल्य सीटों पर भी निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी जनपद अयोध्या की मछुआ बाहुल सीट पर अपने सिम्बल पर जीत दर्ज करने का काम करेगी।

डॉ. निषाद ने बताया कि भाजपा और निषाद पार्टी की गठबंधन कि आधिकारिक घोषणा के बाद निषाद पार्टी का विजय रथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 403 सीटों पर जाएगा। डॉ. निषाद ने बताया कि श्रृंगवेरपुर में नत्था लाल केवट ने भगवान श्रीराम को पार उतारा था और निषाद राज ने अपनी सेना को भगवान श्रीराम को देकर लंका पर विजय पताका फहराई तब जाके रामराज्य आया। डॉ. संजय निषाद ने नाम ना लेते हुए बताया कि विरोधी पार्टियों में निषाद पार्टी के बढ़ते वर्चस्व को देखकर खलबली मच गई है।

संबंधित समाचार