नैनीताल: आपदा राहत और बचाव कार्यों की दैनिक प्रगति रिपोर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। बीते दिनों कुमाऊं में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालातों को संवारने का दौर जारी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नोडल अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने पर आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं की संख्या नियमित घट-बढ रही है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के जनपद में 116 …

नैनीताल, अमृत विचार। बीते दिनों कुमाऊं में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बिगड़े हालातों को संवारने का दौर जारी है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि नोडल अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के स्थलीय निरीक्षण करने पर आपदा से क्षतिग्रस्त योजनाओं की संख्या नियमित घट-बढ रही है। उन्होंने बताया कि लोनिवि के जनपद में 116 सडकें बाधित हुई थी। शुक्रवार को विभाग द्वारा 05 सड़कें अस्थायी रूप से खोल दी गई हैं। अब तक कुल 91 सड़कें सुचारू कर दी गई है।

इसी तरह पीएमजीएसवाई की आपदा से जनपद में कुल 65 सड़के बंद हुई । शुक्रवार को 10 सड़कें सुचारू की गई, अब तक 45 सड़कें अस्थायी रूप से खोल दी गई है। पेयजल विभाग की 312 योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी। शुक्रवार को उनके द्वारा 43 योजनाएं अस्थायी रूप सुचारू की गई, अब तक कुल 166 योजनाएं सुचारू कर दी गई है। इसी तरह विद्युत विभाग की आपदा दौरान 600 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।

शुक्रवार को उन्होंने 04 गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारू की। इस तरह अब तक 593 गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। सिंचाई महकमे की आपदा दौरान 389 नहरें, गूलें क्षतिग्रस्त हुई। जिसमें शुक्रवार को 07 नहर, गूल अस्थायी रूप से सुचारू की गई है। इस तरह अब तक कुल 69 नहरें सुचारू कर दी गई हैं।

चिकित्सा विभाग द्वारा गर्जोली, भवाली गांव, कैंची, रानीबाग, रिची, सूखा, पूछडी, सरना, झूतिया, सिरसा का स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। जिनमें 806 व्यक्तियों का परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई। पूर्ति विभाग ने राशन किट भी बांटे।

संबंधित समाचार