हल्द्वानी: कोरोना में जान गंवाने वालों के वारिसानों को मिलेंगे 50 हजार, भरना होगा यह फॉर्म
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के वारिसानों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव एसए मुरुगेशन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि मृत व्यक्ति के विधिक वारिसान निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र …
हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य सरकार ने कोविड-19 संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों के वारिसानों को 50 हजार रुपए का मुआवजा देने का निर्णय लिया है।
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के सचिव एसए मुरुगेशन की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि मृत व्यक्ति के विधिक वारिसान निर्धारित प्रारुप में आवेदन पत्र भरकर वांछित अभिलेखों के साथ अपने जनपदों के जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी को जमा करा सकते हैं।
आवेदन पत्र का प्रारुप
सेवा में
जिलाधिकारी…….
अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
महोदय, उपरोक्त विषय के संबंध में अवगत कराना है कि मेरे, मेरी (संबंध सहित)……….. की कोविड-19 संक्रमण के कारण दिनांक…….. को मृत्यु हुई है, जिसका संबंधित चिकित्सालय, स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त मृत्यु प्रमाण पत्र संलग्न है व विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है, को राज्य आपदा मोचन निधि, राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि के अंतर्गत कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु होने के कारण अनुमन्य धनराशि रुपए 50000 (पचार हजार रुपए) की अनुग्रह सहायता प्रदान करने का कष्ट करें।
2. यह भी अवगत कराना है कि मृतक उत्तराखंड राज्य का मूल निवासी है अथवा उत्तराखंड राज्य में किसी भी कारण से प्रवासी था व कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण उसकी मृत्यु…….. चिकित्सालय, घर में (घर का पता)हुई है।

आवेदक
(विधिक आवेदक का नाम)
आवेदक का पता…..
घोषणा
1. मैं…… पुत्र, पुत्री, पत्नी, पुत्रवधु….. निवासी ……. आपको सूचित करने के साथ सविनय निवेदन करता, करती हूं कि मेरे, मेरी ….. का , की दिनांक…. को कोविड19 संक्रमण के कारण निधन हो गया था। कोविड 19 से संक्रमित उक्त व्यक्ति पर अनुग्रह राशि के भुगतान हेतु अन्यत्र कहीं भी आवेदन नहीं किया गया है। आवेदक का विवरण निम्नवत है-
2.आवेदक का नाम
पिता, पिता का नाम
कोविड19 संक्रमण से मृत व्यक्ति से संबंध
पूरा पता
आवेदक का आधार नंबर
मृतक का नाम
आवेदक का बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड सहित
मैं (आवेदक का नाम, पता, आधार नंबर) यह भी घोषणा करता हूं, करती हूं कि उपरउल्लिखित मृत व्यक्ति का मेरे व्यक्ति का मेरे द्वारा अथवा मेरे पारिवारिक सदस्यों द्वारा किसी अन्य स्तर से कोई सहायता राशि प्राप्त नहीं की गई है। उक्त के अतिरिक्त मैं यह भी घोषणा करता हूं, करती हूं कि मेरे द्वारा प्रस्तुत तथ्य, अभिलेखों में भविष्य में कोई त्रुटि, गलत तथ्य, , प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया पाया जाता है तो उस हेतु किसी भी वैधानिक कार्यवाही हेतु मैं स्वयं उत्तरदायी रहूंगा, रहूंगी।
