हल्द्वानी: छठ स्थल पर ही व्रती महिलाएं बदल पाएंगी कपड़े, बनेगा चेंजिंग रूम
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वांचली समाज के छठ महापर्व के लिए रामपुर रोड स्थित घाट तैयार होने लगा है। पूजा करने वालों को घाट पर किसी तरह की असुविधा न हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। घाट पर बेदियों की संख्या बढ़ा दी गई है। नगर निगम के सहयोग से स्ट्रीट लाइट भी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वांचली समाज के छठ महापर्व के लिए रामपुर रोड स्थित घाट तैयार होने लगा है। पूजा करने वालों को घाट पर किसी तरह की असुविधा न हो इसको लेकर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। घाट पर बेदियों की संख्या बढ़ा दी गई है। नगर निगम के सहयोग से स्ट्रीट लाइट भी लगा दी गई है। पेयजल कनेक्शन भी जल्द लग जाएंगे। इसी के साथ महिलाओं को सुविधा हो, इसके लिए घाट पर चेंजिंग रूम भी बनाया जा रहा है।
हल्द्वानी में बिहार व पूर्वांचली समाज के सैकड़ों परिवार निवास करते हैं। वार्ड नंबर 53 के पार्षद व मेयर के सौजन्य से सुशीला तीवारी अस्पताल के निकट बने छठ स्थल पर इस बार महापर्व को लेकर तैयारी जोरों में चल रही है। छठ महापर्व में बहते पानी में खड़े होकर डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। पूजा घाट पर उत्सव जैसा माहौल रहता है।
छठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष कृष्णा शाह ने बताया कि घाट पर टिनशेड का चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। जिससे महिलाओं को ज्यादा देर तक गीले कपड़ों में नहीं रहना पड़ेगा। वहीं दो नई बेदियों भी तैयारी की जा रही हैं। इससे पहले स्थल पर 17 ही बेदियां बनी हुई थी।
