हल्द्वानी: दिवाली पर बाजी लगा रहे नौ जुआरी गिरफ्तार, 10 लाख बरामद…देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले जुए के फड़ भी सजने लगे हैं। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र स्थित एक बार से नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों में रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऋषिकेश, बाजपुर और रामनगर के लोग शामिल हैं। देखें वीडियो   प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दिवाली से पहले जुए के फड़ भी सजने लगे हैं। शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हल्द्वानी के मंडी क्षेत्र स्थित एक बार से नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों में रुद्रपुर, हल्द्वानी, ऋषिकेश, बाजपुर और रामनगर के लोग शामिल हैं।

देखें वीडियो

 

प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शनिवार रात मंडी क्षेत्र में मिलन बार से नौ लोगों को ताश के पत्तों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके पर जुए के फड़ से 09 लाख 91 हजार 600 रुपए, नौ मोबाइल जिनकी कीमत 80 हजार से डेढ़ लाख तक की है, बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त
हरीश कुमार निवासी सिविल लाइंस, रुद्रपुर
चरन सिंधवानी निवासी एयर लाइंस कॉलोनी, रुद्रपुर
संजय कुमार निवासी फजरपुरा महरौला रुद्रपुर
महेन्द्र सिंह निवासी गोरापड़ाव हल्द्वानी
महेश चन्द्र निवासी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून
नवीन चन्द्र निवासी तल्ली हल्द्वानी
अंकुर अग्रवाल निवासी बाजपुर उधमसिंह नगर
नंदन सिंह निवासी गौलापार काठगोदाम
संजय कुमार निवासी पिरूमदारा रामनगर

संबंधित समाचार