हरदोई: सरकारी एंबुलेंस में लगी आग, सिपाही व बालिका समेत चार झुलसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावा से पिहानी जा रही सरकारी एंबुलेंस रविवार की दोपहर विस्फोट के साथ जलने लगी। बीच सड़क पर हुए इस हादसे में रास्ते से जा रहे हैं मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग घायल हो गए जिसमें एक सिपाही वह एक बालिका भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय …

हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावा से पिहानी जा रही सरकारी एंबुलेंस रविवार की दोपहर विस्फोट के साथ जलने लगी। बीच सड़क पर हुए इस हादसे में रास्ते से जा रहे हैं मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग घायल हो गए जिसमें एक सिपाही वह एक बालिका भी शामिल है। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरियावा से सरकारी एंबुलेंस कस्बा पिहानी जा रही थी। तभी ग्राम बरुआ के पास अचानक गाड़ी बहुत गर्म हो गई। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर ड्राइवर पानी लेने चला गया जैसे ही वह पानी लेकर गाड़ी के पास पहुंचा। तभी धमाके के साथ गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

इस दौरान उसके बगल से गुजर रहे मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ राहगीर घायल हो गए। जिसमें एक थाना पिहानी का सिपाही व एक मोटरसाइकिल पर सवार बालिका भी शामिल है। सभी घायलों को आनन-फानन जिला चिकित्सालय ले जाया गया घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के कारणों व घायलों की स्पष्ट जानकारी समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज