बरेली: मुख्य परीक्षा की तरह मिड टर्म कराने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नई शिक्षा नीति के तहत शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में मिड टर्म और सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। मिड टर्म महाविद्यालयों को कराने हैं। ऐसे में सभी महाविद्यालयों ने अपने स्तर पर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं भले ही महाविद्यालय करायेंगे लेकिन …

बरेली, अमृत विचार। नई शिक्षा नीति के तहत शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष में मिड टर्म और सेमेस्टर परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए हैं। मिड टर्म महाविद्यालयों को कराने हैं। ऐसे में सभी महाविद्यालयों ने अपने स्तर पर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षाएं भले ही महाविद्यालय करायेंगे लेकिन उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय के द्वारा ही उपलब्ध करायी जाएंगी।

बरेली कॉलेज ने मिड टर्म को भी मुख्य परीक्षा की तरह कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है, ताकि छात्र सेमेस्टर और मुख्य परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही बरेली कॉलेज परीक्षा का शेड्यूल भी जारी करेगा। परीक्षाएं नवंबर में ही होंगी।

जिस तरह से विश्वविद्यालय विषय वार परीक्षा की तिथि व पाली निर्धारित करता है, वैसे ही बरेली कॉलेज करेगा। जबकि मिड टर्म की परीक्षाएं विभाग भी अलग-अलग करा सकता है।

संबंधित समाचार