रानीखेत गया था परिवार, चोरों ने खंगाल दिया घर
हल्द्वानी, अमृत विचार। पैतृक गांव गया परिवार लौटा तो घर का ताला टूट चुका था। चोरों ने हजारों की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मुखानी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। प्रगति विहार हरिपुर नायक तल्ला हिम्मतपुर निवासी लीलाधर पन्त ने पुलिस को बताया कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पैतृक गांव गया परिवार लौटा तो घर का ताला टूट चुका था। चोरों ने हजारों की नगदी के साथ सोने-चांदी के जेवर उड़ा लिए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मुखानी पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
प्रगति विहार हरिपुर नायक तल्ला हिम्मतपुर निवासी लीलाधर पन्त ने पुलिस को बताया कि उनका पैतृक गांव रानीखेत में है। बीती 17 अक्टूबर को वह परिवार के साथ अपने पैतृक गांव रानीखेत गए थे और घर में ताला लगा था, लेकिन जब 24 अक्टूबर को वह परिवार के साथ लौटे तो घर की हालत देख उनके होश फाख्ता हो गए।
चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया था और सारा घर उलट-पलट कर दिया था। लीलाधर ने बताया कि चोर घर से 15 हजार की नगदी, सोने व चांदी के जेवरात संग एक मोबाल फोन उड़ा ले गए। पुलिस ने बताया कि चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
