हल्द्वानी: थालसेवा में हाथ बंटाने पहुंचे कुमाऊं आरएफसी हरबीर सिंह, बढ़ाया हौसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास निर्धन मरीजों के तीमारदारों के लिए पांच रुपए में  संचालित थालसेवा में सोमवार दोपहर कुमाऊं मंडल के आरएफसी हरबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने सेवा देकर टीम का हौसला बढ़ाया। टीम के लोगों ने बताया कि हरबीर सिंह ने अपने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी कार्यकाल को दौरान 18 अक्टूबर 2018 …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सुशीला तिवारी अस्पताल के पास निर्धन मरीजों के तीमारदारों के लिए पांच रुपए में  संचालित थालसेवा में सोमवार दोपहर कुमाऊं मंडल के आरएफसी हरबीर सिंह पहुंचे। उन्होंने सेवा देकर टीम का हौसला बढ़ाया।

टीम के लोगों ने बताया कि हरबीर सिंह ने अपने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी कार्यकाल को दौरान 18 अक्टूबर 2018 को थालसेवा का शुभारंभ किया था, तब से अब तक यह सेवा लगातार बिना रुके चल रही है ।

इस अवसर पर टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा, सचिव प्रवीण मित्तल, उपचार सेवा प्रमुख अतुल वर्मा, संजय बग्गा, दिनेश आर्यन, दयाल पांडेय, राजीव बग्गा, उंमग वासुदेवा आदि रहे ।

संबंधित समाचार