रुद्रपुर: पुलिस ने सटोरियों, जुआरियों व शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी रुद्रपुर की टीम ने सट्टा लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपए बरामद किए हैं। रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात 9 बजे एसओजी को तीनपानी डैम के पास बालीजीपुरम …

रुद्रपुर, अमृत विचार। एसओजी रुद्रपुर की टीम ने सट्टा लगा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सटोरियों के पास से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपए बरामद किए हैं।

रविवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार रात 9 बजे एसओजी को तीनपानी डैम के पास बालीजीपुरम कालोनी में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने सट्टा लगाते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम अश्वनी सिंह निवासी सिंह कॉलोनी बिलासपुर, जिला रामपुर, यूपी हाल निवासी नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैम्प और अजीत कुमार यादव निवासी भदोई थाना गेसडी जिला बलरामपुर, यूपी बताया। दोनों टी-20 विश्वकप में क्रिकेट सट्टा लगा रहे थे। दोनों के पास क्रिकेट सट्टे से सम्बन्धित दो रजिस्टर, एक डायरी सहित 6 अदद मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

बरामद फोनों में लाईव बुकी से सम्बन्धित तीन मोबाइल फोन भी शामिल है। वहीं दोनों के पास से एक लाख 10 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पूछताछ में अश्वनी ने आवास विकास निवासी कमालुद्दीन व विशाल त्रिपाठी उर्फ ओशो निवासी सिसैय्या सितारगंज, पंतनगर के बाबू व सोबन बाबू आदि के भी घंघे में शामिल होने की बात कही है। एसएसपी कुंवर ने बताया कि अश्वनी सिंह द्वारा 2-3 माह के अन्दर लगभग 25 लाख रुपए की इनकम की गई है। वहीं 30 अक्टूबर के टी-20 विश्व कप मैच में लगभग दो लाख रुपए के सट्टा लगा होने के सट्टा रजिस्टरों में प्रमाण भी मिले हैं। जिससे जुड़े अन्य लोगों की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पांच सौ लीटर कच्ची शराब के साथ एक दबोचा
पुलिस ने किच्छा क्षेत्र में चौकी लालपुर मजार के पास मुखबिर की सूचना पर रबर ट्यूब के अन्दर लगभग 500 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र सिंह निवासी लालपुर के विरुद्ध किच्छा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी, उनि देवेन्द्र सिंह मेहता, उनि. रविन्द्र बिष्ट, कांस्टेबल धरमवीर सिंह, ललित कुमार, प्रभात चौधरी, नीरज शुक्ला, विनोद कन्याल, भूपेन्द्र रावत, गोकुल टम्टा, गणेश पांडे, भूपेन्द्र आर्या, देवेन्द्र बिष्ट, विनय कुमार, दीपक कठैत व गिरीश काण्डपाल शामिल रहे।

संबंधित समाचार