अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक की मौत, नौ लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टेक्सास (अमेरिका)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। टेक्सास प्रांत …

टेक्सास (अमेरिका)। अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

टेक्सास प्रांत की टेक्सारकाना पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय केउन्टे मैकएलरे के रूप में की गयी है। पुलिस का कहना है कि मैकएलरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सोमवार को अन्य आरोप भी तय किए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात हुई हैलोवीन पार्टी में करीब 200 लोग मौजूद थे कि तभी अचानक एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में घायल 10 लोगों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 20 साल के एक युवक की मौत हो गयी।

संबंधित समाचार