नैनीताल जिले में इंटरनेट एक्सचेंज की मिली स्वीकृति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल जिले में इंटरनेट एक्सचेंज की स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले में इंटरनेट की गति बढ़ेगी और ऑनलाइन काम करने वालों को काफी सुविधा मिलेगी। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उत्तराखंड के सभी जनपदों में इंटरनेट एक्सचेंज खोलने का …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल जिले में इंटरनेट एक्सचेंज की स्वीकृति मिल गई है। इससे जिले में इंटरनेट की गति बढ़ेगी और ऑनलाइन काम करने वालों को काफी सुविधा मिलेगी।

राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए केंद्रीय आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर को उत्तराखंड के सभी जनपदों में इंटरनेट एक्सचेंज खोलने का प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव पर केन्द्रीय राज्य मंत्री ने सहमति दी थी। इसी क्रम में जनपद नैनीताल में इंटरनेट एक्सचेंज की स्वीकृति मिल गई है।

बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में इंटरनेट एक्सचेंज खोलने का प्रयास रहेगा। इससे पर्वतीय व दूरदराज के गांवों में भी इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। बताया कि इंटरनेट एक्सचेंज खुलने से इंटरनेट की स्पीड बढे़गी और साथ ही मजबूत इंटरनेट ढांचा स्थापित होगा। इससे दुर्गम क्षेत्रों में सहज नेट मिलेगा।

ऑनलाईन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम से जुडे़ नौजवानों, विद्यार्थियों, सरकारी और गैर सरकारी विभागों को ऑनलाइन काम करने में सुविधा होगी। साथ ही रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे।

संबंधित समाचार